लाइव न्यूज़ :

मरे स्टाकहोम ओपन के दूसरे दौर में, सिनर से होगी भिड़ंत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 09:53 IST

Open in App

स्टाकहोम, 10 नवंबर (एपी) दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने मंगलवार को यहां नॉर्वे के क्वालीफायर विक्टर दुरासोविच को 6-1, 7-6 से हराकर स्टाकहोम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।

तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ब्रिटेन के मरे को पहला सेट जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन दूसरे सेट में दुनिया के 354वें नंबर के खिलाड़ी दुरासोविच ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। दूसरे दौर में मरे का उनका सामना शीर्ष वरीय यानिक सिनर से होगा।

पिछले हफ्ते पेरिस मास्टर्स में डोमीनिक कोफर के खिलाफ हार के दौरान सात मैच प्वाइंट भुनाने में नाकाम रहे 34 साल के मरे ने एक सेट प्वाइंट बचाया और फिर अपने तीसरे मैच प्वाइंट पर मुकाबला जीत लिया।

पांचवें वरीय टेलर फ्रिट्ज ने इगोर गेरासिमोव को 6-4, 6-4 से हराया और अगले दौर में उनका सामना अपने युगल जोड़ीदार टॉमी पॉल से होगा। फ्रिट्ज ने दो हफ्ते पहले सेंट पीटर्सबर्ग टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के दौरान भी अपने साथी अमेरिकी खिलाड़ी पॉल को हराया था।

स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज ने एमिल रुसुवुओरी को कड़े मुकाबले में 6-4, 3-6, 7-6 से हराया। अगले दौर में उनका सामना आठवें वरीय फ्रांसिस तियाफो से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!