लाइव न्यूज़ :

मर्रे, स्वियातेक इंडियन वेल्स के तीसरे दौर में, हालेप बाहर

By भाषा | Updated: October 11, 2021 10:42 IST

Open in App

इंडियन वेल्स, 11 अक्टूबर (एपी) विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करके बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता मर्रे ने 18 वर्षीय कार्लोस अलकारेज को 5-7, 6-3, 6-2 से हराया। स्काटलैंड के इस खिलाड़ी को टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।

महिलाओं के वर्ग में इगा स्वियातेक ने 25वीं वरीय वेरोनिका कुदेरमेतोवा को आसानी से 6-1, 6-0 से पराजित करके तीसरे दौर में जगह बनायी। स्वियातेक ने इस एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के दो मैचों में अब तक केवल पांच गेम गंवाये हैं।

अलियाक्सांद्रा सासनोविच ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए 11वीं वरीय और 2015 की चैंपियन सिमोना हालेप को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से पराजित किया। चौथी वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना भी 32वीं वरीय सोराना क्रिस्टीया को 4-6, 6-4 7-6 (3) से हराकर आगे बढ़ने में सफल रही।

पुरुष वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त मैटियो बेरेटिनी ने अलेक्सांद्रो टैबिल्बो को 7-5, 7-5 से हराया। उनका अगला मुकाबला टेलर फ्रिट्ज से होगा जिन्होंने ब्रैंडन नकाशिमा को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

अन्य मैचों में अल्बर्ट रामोस विनोलस ने सातवें वरीय फेलिक्स आगुर अलियासामी को 6-4, 6-2, पिछले सप्ताह सोफिया में खिताब जीतने वाले दसवें वरीय यानिक सिनर ने जॉन मिलमैन को 6-2, 6-2 से, 14वें वरीय गेल मोनफिल्स ने जियानलुका मागर को 6-4, 6-2 से और केविन एंडरसन ने 17वें वरीय लॉरेंजो सोनेगो को 7-6 (7), 7-6 (3) से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!