लाइव न्यूज़ :

शीर्ष वरीय सिनर को हराकर मरे क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 11, 2021 09:50 IST

Open in App

स्टाकहोम, 11 नवंबर (एपी) दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने शीर्ष वरीय यानिक सिनर को सीधे सेटों में हराकर स्काकहोम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

मरे ने इटली के खिलाड़ी के खिलाफ 7-6, 6-3 से जीत दर्ज की।

ब्रिटेन के मरे की पिछले दो हफ्ते में शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ यह दूसरी जीत है।

तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता मरे विएना में ह्यूबर्ट हुरकाज को हराया था। उनकी मौजूदा विश्व रैंकिंग 143वीं है।

मरे क्वार्टर फाइनल में टॉमी पॉल से भिड़ेंगे जिन्होंने अमेरिका के अपने युगल जोड़ीदार और पांचवें वरीय टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।

गत चैंपियन डेनिस शापोवालोव ने खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में क्वालीफायर आंद्रिया वावासोरी को 7-6, 6-1 से हराया।

कनाडा के दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी शापोवालोव अगले दौर में फ्रांस के आर्थर रिंडरनेच से भिड़ेंगे जिन्होंने जोजेफ कोवालिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।

चौथे वरीय डेन इवांस और आठवें वरीय फ्रांसिस टियाफो ने भी सीधे सेटों में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां वे आमने सामने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!