लाइव न्यूज़ :

मर्रे, फर्नाडिस और स्वियातेक इंडियन वेल्स के तीसरे दौर में, हालेप बाहर

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:20 IST

Open in App

इंडियन वेल्स, 11 अक्टूबर (एपी) विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करके बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता मर्रे ने 18 वर्षीय कार्लोस अलकारेज को 5-7, 6-3, 6-2 से हराया। स्काटलैंड के इस खिलाड़ी को टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।

महिलाओं के वर्ग में यूएस ओपन की उप विजेता लीलाह फर्नाडिस ने नौवीं वरीयता प्राप्त एनस्तेसिया पावलिचेनकोवा को 5-7, 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। फर्नाडिस ने कोको गॉफ के साथ मिलकर महिला युगल के भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

इगा स्वियातेक ने 25वीं वरीय वेरोनिका कुदेरमेतोवा को आसानी से 6-1, 6-0 से पराजित करके तीसरे दौर में जगह बनायी। स्वियातेक ने इस एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के दो मैचों में अब तक केवल पांच गेम गंवाये हैं।

अलियाक्सांद्रा सासनोविच ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए 11वीं वरीय और 2015 की चैंपियन सिमोना हालेप को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से पराजित किया।

चौथी वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना भी 32वीं वरीय सोराना क्रिस्टीया को 4-6, 6-4 7-6 (3) से हराकर आगे बढ़ने में सफल रही। अमेरिका की शेल्बी रोजर्स और जेसिका पेगुला भी सीधे सेटों में जीत दर्ज करके प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी।

पुरुष वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त मैटियो बेरेटिनी ने अलेक्सांद्रो टैबिल्बो को 7-5, 7-5 से हराया। उनका अगला मुकाबला टेलर फ्रिट्ज से होगा जिन्होंने ब्रैंडन नकाशिमा को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

अन्य मैचों में अल्बर्ट रामोस विनोलस ने सातवें वरीय फेलिक्स आगुर अलियासामी को 6-4, 6-2, पिछले सप्ताह सोफिया में खिताब जीतने वाले दसवें वरीय यानिक सिनर ने जॉन मिलमैन को 6-2, 6-2 से, 14वें वरीय गेल मोनफिल्स ने जियानलुका मागर को 6-4, 6-2 से और केविन एंडरसन ने 17वें वरीय लॉरेंजो सोनेगो को 7-6 (7), 7-6 (3) से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!