लाइव न्यूज़ :

मुंबई इंडियन्स ने कहा, हमारे विदेशी खिलाड़ी अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुंच गये

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन्स ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के कारण अनिश्चितकाल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र के बीच में ही स्थगित होने के बाद उनके सभी विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य सुरक्षित रूप से अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं।

बायो-बबल में कोविड-19 संक्रमण के पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद पिछले हफ्ते इस टी20 लीग को निलंबित कर दिया गया था।

मुंबई इंडियन्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी बयान में कहा, ‘‘ मुंबई इंडियन्स के दल के सभी विदेशी सदस्य अपने गंतव्यों तक सुरक्षित पहुंच गए हैं। पलटन, यह सुनिश्चित करें कि आप सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। घर पर रहें। सुरक्षित रहें।’’

टूर्नामेंट को चार मई को रोके जाने के बाद टीम से जुड़े 14 खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों ने भारत छोड़ दिया है।

फ्रेंचाइजी के मुताबिक, कीरोन पोलार्ड सुरक्षित रूप से त्रिनिदाद पहुंच गये हैं जबकि दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और मार्को जेनसन जोहानिसबर्ग पहुंच चुके हैं।

फ्रेंचाइजी के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन, नाथन कूल्टर-नाइल और मुख्य कोच महेला जयवर्धने के साथ सहयोगी सदस्य एक चार्टर्ड विमान से मालदीव गये हैं। वे वहां 14-दिनों तक पृथकवास में रहेंगे।

टीम से जुड़े न्यूजीलैंड के खिलाड़ी एडम मिल्ने, जिमी नीशम और ट्रेंट बोल्ट और सहयोगी स्टाफ, फ्रेंचाइजी द्वारा व्यवस्थित चार्टर्ड विमान से ऑकलैंड पहुंच गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!