लाइव न्यूज़ :

यूएई में आईपीएल बहाल होने पर मुंबई इंडियन्स का सामना सुपरकिंग्स से

By भाषा | Updated: July 25, 2021 19:15 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई इंडियन प्रीमियर लीग संयुक्त अरब अमीरात में जब बहाल होगी तो 19 सितंबर को दुबई में गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा।

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले आने के बाद मई में टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था।

टूर्नामेंट 19 सितंबर को बहाल होगा और फाइनल 15 अक्तूबर को खेल जाएगा। इसके दो दिन बाद आईसीसी टी20 विश्व कप शुरू होगा।

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हां, हमें अभी बीसीसीआई का ईमेल मिला है और 19 सितंबर को चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत मुंबई इंडियन्स से होगी। पहला क्वालीफायर 10 अक्तूबर को होगा जबकि एलिमिनेटर 11 अक्तूबर को खेला जाएगा। दूसरा क्वालीफायर 13 अक्तूबर को होगा। फाइनल 15 अक्तूबर को खेला जाएगा। ’’

पता चला है कि यूएई में प्रवेश करने वाले सभी लोगों पर लागू होने वाले पृथकवास और स्वास्थ्य नियम आईपीएल टीमों पर भी लागू होंगे।

टूर्नामेंट का आयोजन एक बार भी खाली स्टेडियम में होना लगभग तय है, कम से कम शुरुआती मुकाबले खाली स्टेडियम में ही होंगे। टूर्नामेंट के बाकी बचे 31 मुकाबले दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाने हैं।

भारतीय टीम के सदस्य और आईपीएल में हिस्सा लेने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी 15 सितंबर को चार्टर्ड विमान से मैनचेस्टर से दुबई पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!