लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा को हराने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी मुंबई सिटी की टीम

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:11 IST

Open in App

बेम्बोलिम, सात मार्च तालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई सिटी एफसी सोमवार को जब यहां सेमीफाइनल्स के दूसरे चरण में एफसी गोवा से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य जीत दर्ज कर पहली बार इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने का होगा।

टूर्नामेंट के सात सत्र में मुंबई सिटी एफसी ने एक बार भी फाइनल में प्रवेश नहीं किया है। पहली बार लीग विनर्स शील्ड हासिल करने के बाद मुंबई की टीम इस शानदार सत्र में एक और उपलब्धि अपने नाम करना चाहेगी।

मुंबई ने गोवा के खिलाफ पहले चरण में 2-2 से ड्रा खेला था जबकि विपक्षी टीम ने दो बार बढ़त बना ली थी। पर तालिका में शीर्ष पर चल रही टीम अपनी श्रेष्ठ फार्म में नहीं दिख रही थी जिसमें गोवा की टीम ने बेहतर मौके बनाये और ज्यादातर समय मैच में दबदबा बनाये रखा।

मुंबई के कोच सर्गियो लोबेरा ने कहा, ‘‘मैं नतीजे से खुश नहीं था। हमें ज्यादा गोल करने के मौके मिले थे लेकिन हम इस तरह की परिस्थितियों में तेज तर्रार होना होगा। ’’

वहीं गोवा ने मैच में दो बार बढ़त बना ली थी लेकिन उनका डिफेंस दबाव में आ गया। उनके कोच जुआन फेरांडो ने कहा, ‘‘हम ड्रा से खुश नहीं थे क्योंकि हम जीतना चाहते थे। सबसे अहम चीज यह है कि खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। यह हमारे लिये सुधार करने का अच्छा मौका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!