लाइव न्यूज़ :

मुंबई सिटी एफसी ने अनुभवी मिडफील्डर ब्रेडेन इनमान से करार किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 15:22 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की गत चैंपियन मुंबई सिटी एफसी ने मंगलवार को आगामी सत्र के लिए आस्ट्रेलिया के अनुभवी मिडफील्डर ब्रेडेन इनमान के साथ अनुबंध की घोषणा की।

आस्ट्रेलिया के इस फुटबॉलर का फ्रेंचाइजी के साथ एक सत्र का अनुबंध मई 2022 तक होगा।

इंग्लैंड के क्लब न्यूकासल यूनाईटेड की युवा अकादमी में फुटबॉल के गुर सीखने वाले इनमान 10 साल से अधिक समय तक इंग्लैंड में क्रेव एलेक्सांद्रा, पीटरबोरो यूनाईटेड और रोचडेल एफसी जैसे क्लबों की ओर से खेले।

एडीलेड में जन्मा यह फुटबॉलर 2019 में आस्ट्रेलिया लौटा और ए लीग में ब्रिसबेन रोर की ओर से खेला। यह 29 साल का मिडफील्ड 2020-21 सत्र से पहले आईएसएल टीम एटीके मोहन बागान से जुड़ा और जनवरी में ट्रांस्फर विंडो के दौरान उन्हें ओडिशा एफसी को उधार पर दे दिया गया।

इनमान ने 2020-21 सत्र में 13 मुकाबले खेले और इस दौरान एक गोल करने के अलावा दो गोल में मदद की। आईएसएल सत्र के बाद वह संक्षिप्त करार पर ए लीग क्लब वेस्टर्न यूनाईटेड से जुड़े और टीम की ओर से पांच मैच खेले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!