लाइव न्यूज़ :

मुंबई सिटी एफसी ने अनुभवी मिडफील्डर ब्रेडेन इनमान से करार किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:41 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की गत चैंपियन मुंबई सिटी एफसी ने मंगलवार को आगामी सत्र के लिए आस्ट्रेलिया के अनुभवी मिडफील्डर ब्रेडेन इनमान के साथ अनुबंध की घोषणा की।

आस्ट्रेलिया के इस फुटबॉलर का फ्रेंचाइजी के साथ एक सत्र का अनुबंध मई 2022 तक होगा।

इंग्लैंड के क्लब न्यूकासल यूनाईटेड की युवा अकादमी में फुटबॉल के गुर सीखने वाले इनमान 10 साल से अधिक समय तक इंग्लैंड में क्रेव एलेक्सांद्रा, पीटरबोरो यूनाईटेड और रोचडेल एफसी जैसे क्लबों की ओर से खेले।

एडीलेड में जन्मा यह फुटबॉलर 2019 में आस्ट्रेलिया लौटा और ए लीग में ब्रिसबेन रोर की ओर से खेला। यह 29 साल का मिडफील्डर 2020-21 सत्र से पहले आईएसएल टीम एटीके मोहन बागान से जुड़ा और जनवरी में ट्रांस्फर विंडो के दौरान उन्हें ओडिशा एफसी को उधार पर दे दिया गया।

इनमान ने 2020-21 सत्र में 13 मुकाबले खेले और इस दौरान एक गोल करने के अलावा दो गोल में मदद की। आईएसएल सत्र के बाद वह संक्षिप्त करार पर ए लीग क्लब वेस्टर्न यूनाईटेड से जुड़े और टीम की ओर से पांच मैच खेले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!