लाइव न्यूज़ :

मुंबई सिटी एफसी की निगाहें जीत दर्ज करने पर

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:56 IST

Open in App

मडगांव, 24 नवंबर नार्थईस्ट यूनाईटेड से शुरूआती मैच में हार का सामना करने वाली मुंबई सिटी एफसी बुधवार को यहां होने वाले इंडियन सुपर लीग मुकाबले में एफसी गोवा के खिलाफ होने वाली भिड़ंत में वापसी करना चाहेगी।

मुंबई सिटी के मुख्य कोच सर्गियो लोबेरा अपने पूर्व क्लब के सामने होंगे जिसे उन्होंने पिछले सत्र में लीग विनर्स शील्ड और एएफसी चैम्पियंस लीग के ग्रुप चरण तक पहुंचाया था।

मैच में फुटबॉल के काफी पास देखने की उम्मीद है। लोबेरा अपने खिलाड़ियों को पूरी पिच पर फुटबॉल खिलाने के लिये मशहूर हैं और एफसी गोवा के कोच के तौर पर उनका प्रति मैच पास का औसत 535 था।

मुंबई के साथ उन्हें ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों को ढालना शुरू कर दिया है।

नार्थईस्ट यूनाईटेड से मिली 0-1 की हार के बावजूद 10 खिलाड़ियों की मुंबई सिटी ने 60 प्रतिशत फुटबॉल पर कब्जा जमाया और 451 पास किये जबकि प्रतिद्वंद्वी टीम ने 217 पास दिये थे। अभी तक किसी भी टीम ने लीग में इससे ज्यादा पास नहीं किये हैं।

एक टीम हालांकि इसके करीब पहुंची थी और वो है जुआन फर्नांडो की एफसी गोवा। बेंगलुरू एफसी के खिलाफ 2-2 के ड्रा में उन्होंने 448 पास दिये।

मुंबई की टीम हालांकि अपने खिलाड़ी अहमद जाहोऊ के बिना उतरेगी जिन्हें पिछले मैच में लापरवाही से गिराने के लिये लाल कार्ड दिखाया गया था।

एफसी गोवा के कोच जुआन फर्नांडो ने कहा, ‘‘मेरा ध्यान सिर्फ मेरी टीम पर है और मैं प्रतिद्वंद्वी के बारे में नहीं सोच रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!