लाइव न्यूज़ :

मुंबई और एटीकेएमबी में होगी श्रेष्टता की जंग

By भाषा | Updated: January 10, 2021 18:48 IST

Open in App

मडगांव, 10 जनवरी मुंबई सिटी एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग मुकाबले में सोमवार को जब यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) का सामना करने उतरेगी तो उसके सामने अंक तालिका में शीर्ष पर बने रहने की चुनौती होगी।

सातवें सत्र के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में शीर्ष टीम के तौर पर जाना चहेगी।

मुंबई के नौ मैचों में 22 अंक है जबकि एटीकेएमबी के नाम इतने ही मैच में 20 अंक है।

यह मुकाबला मुंबई के आक्रमण और एटीकेएमी की रक्षापंक्ति के बीच भी होगा। अब तक 16 गोल दाग चुकी मुंबई सिटी के पास लीग में सबसे अच्छा आक्रमण है।

टीम ने पिछले आठ मैचों में गोल किए हैं। एटीकेएमबी के पास सबसे अच्छा डिफेंस है, और अभी तक इस सत्र में उसने एक भी मैदानी गोल नहीं खाया है।

एटीकेएमबी के कोच एंटोनिया हबास ने कहा, ‘‘मैं नहीं समझता कि मुंबई केवल आक्रमण वाली टीम है। उनकी टीम को रोकना मुश्किल है क्योंकि वो हमेशा आगे बढ़कर खेलते हैं। मैं नहीं समझता हूं कि यह मुकाबला आक्रमण बनाम रक्षापंक्ति के बीच होने वाला है क्योंकि फुटबाल आक्रमण और रक्षा दोनों का खेल है।’’

सत्र के पहले दिन की हार के बाद मुंबई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा ने अपनी टीम को अब तक अजेय रखा है। टीम को अब एटीकेएमबी की असली चुनौती का सामना करना है, जोकि पिछले पांच मैचों से अजेय है।

लोबेरा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक महत्वपूर्ण नहीं बल्कि अति महत्वपूर्ण मैच होने वाला है। अभी इस प्रतियोगिता में कुछ भी संभव है। कुछ भी कम समय में बदल सकता है। अब सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपना ध्यान केंद्रित रखें और अपने खेल में सुधार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!