लाइव न्यूज़ :

इस्लामाबाद को हराकर मुल्तान पहली बार पीएसएल फाइनल में

By भाषा | Updated: June 22, 2021 12:51 IST

Open in App

अबुधाबी, 22 जून (एपी) दो बार के चैम्पियन इस्लामाबाद युनाइटेड को प्लेआफ में 31 रन से हराकर मुल्तान सुल्तांस ने पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

इस्लामाबाद को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा जब उसका सामना मंगलवार को पेशावर जाल्मी से होगा । पेशावर ने कराची किंग्स को एलिमिनेटर में एक गेंद बाकी रहते पांच विकेट से हराया ।

मुल्तान के लिये शोएब मकसूद ने 59 और खुशदिल शाह ने 22 गेंद में 42 रन बनाये । मुल्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 180 रन बनाये ।

इस्लामाबाद की टीम 19 ओवर में 149 रन पर आउट हो गई । सोहेल तनवीर ने 17 रन देकर तीन और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 31 रन देकर तीन विकेट लिये । तनवीर ने फॉर्म में चल रहे कोलिन मुनरो (0), उस्मान ख्वाजा (40 गेंद में 70 रन) और शाह को पवेलियन भेजा ।

दूसरे मैच में कराची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम के 53 रन की मदद से सात विकेट पर 175 रन बनाये । तिसारा परेरा ने 18 गेंद में 37 रन की पारी खेली ।

जवाब में पेशावर के लिये हजरतुल्लाह जजाइ ने 38 गेंद में 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 77 रन बनाये । उन्होंने कामरान अकमल के साथ 49 रन जोड़े । शोएब मलिक 19वें ओवर में 30 रन बनाकर आउट हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!