लाइव न्यूज़ :

मोरिन्हो की अगुवाई वाली रोमा की शर्मनाक हार, टोटैनहैम भी हारा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 10:01 IST

Open in App

लंदन, 22 अक्टूबर (एपी) जोश मोरिन्हो की अगुवाई वाली रोमा को यूरोपा कान्फ्रेन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में नार्वे की टीम बोडो गिलीम्ट के हाथों 1-6 से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह पहला अवसर है जबकि मोरिन्हो के कोच रहते हुए किसी एक मैच में टीम ने छह गोल गंवाये।

रोमा को यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (यूएफा) की इस तीसरी श्रेणी की लीग को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उसने अपने पहले दो मैच जीते लेकिन नार्वे के क्लब के खिलाफ उसने पहले 20 मिनट में ही दो गोल गंवा दिये और दूसरे हॉफ में भी चार गोल खाये।

खिताब के एक अन्य दावेदार टोटैनहैम को भी नीदरलैंड के क्लब विटेसी से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा।

यूरोपा लीग में वेस्ट हैम और 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे लियोन ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। यूरोप के दूसरी श्रेणी के इस टूर्नामेंट में केवल इन्हीं दो टीमों ने अपने सभी मैच जीते हैं।

लियोन ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करके स्पार्टा प्राग को 4-3 से जबकि वेस्ट हैम ने बेल्जियम के क्लब केआरसी गेंक को 3-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!