लाइव न्यूज़ :

मोटो रेसर संतोष चिकित्सकों की निगरानी में, लेकिन भारत आ सकते है

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी सऊदी अरब में चल रहे डकार रैली के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने वाले हीरो मोटोस्पोर्ट्स के भारतीय राइडर सीएस संतोष अभी चिकित्सकों की ‘निगरानी’ में रहेंगे लेकिन वह भारत के लिए उड़ान भर सकते हैं।

हीरो मोटोस्पोर्ट्स ने मंगलवार को बताया , ‘‘संतोष की स्थिति स्थिर है और चिकित्सक उस पर नजर रखे हुए हैं। स्कैन और आकलन के आधार पर उन्हें भारत आने की मंजूरी दे दी गई है, जहां वह स्थानीय चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।’’

सैतीस साल के संतोष डकार रैली के दौरान बीते बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आयी थी। दुर्घटना के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से जेद्दाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बयान के मुताबिक, ‘‘ उन्हें नींद की स्थिति में भारत लाया जाएगा ताकि उन्हें कोई परेशानी ना हो। यह एक बहुत ही सकारात्मक घटनाक्रम है क्योंकि वह अब अपने परिवार और परिचितों के साथ रहेंगे।’’

यह दुर्घटना उसी मार्ग पर हुई थी जिसमें हीरो मोटोस्पोर्ट्स के राइडर पाउलो गोंसालवेज का पिछले साल रैली के दौरान ही दुर्घटना में निधन हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!