लाइव न्यूज़ :

मोरिकावा ने ब्रिटिश ओपन का खिताब जीता

By भाषा | Updated: July 19, 2021 11:05 IST

Open in App

सैंडविच (इंग्लैंड), 19 जुलाई (एपी) अमेरिका के कोलिन मोरिकावा ने हमवतन जोर्डन स्पीथ को दो शॉट से पीछे छोड़कर ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता।

गोल्फ कोर्स में बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे जिन्होंने इस 24 वर्षीय गोल्फर का खिताब जीतने के बाद खड़े होकर अभिवादन किया।

मोरिकावा ने अपना दूसरा मेजर चैंपियनशिप खिताब जीता। इससे 11 महीने पहले उन्होंने पीजीए चैंपियनशिप के रूप में अपना पहला मेजर खिताब जीता था लेकिन तब कोर्स पर दर्शकों को आने की अनुमति नहीं थी।

कैलिफोर्निया के इस गोल्फर ने रॉयल सेंट जार्ज गोल्फ कोर्स पर आखिरी दौर में चार अंडर 66 का कार्ड खेला। वह अपने पहले प्रयास में ही दो अलग अलग मेजर को जीतने वाले पहले गोल्फर बन गये हैं।

इस बार उन्होंने 32,000 दर्शकों के सामने खिताब जीता। कोरोना वायरस महामारी के बाद पहली बार किसी गोल्फ टूर्नामेंट में इतने अधिक दर्शक पहुंचे थे।

स्पीथ को दूसरा स्थान मिला जबकि अंतिम दौर से पहले शीर्ष पर चल रहे लुईस ओस्थोइजन ने एक ओवर का कार्ड खेला और आखिर में वह जॉन रहम के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!