लाइव न्यूज़ :

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 100 से ज्यादा देशों से 600 से ज्यादा मुक्केबाज हिस्सा लेंगे

By भाषा | Updated: October 8, 2021 19:16 IST

Open in App

लुसाने, आठ अक्टूबर बेलग्रेड के सर्बिया में 24 अक्टूबर से शुरु होने वाली पुरूष विश्व चैम्पियनशिप में 105 देशों के 600 से ज्यादा मुक्केबाज एक दूसरे से भिड़ेंगे जिसमें स्वर्ण पदक विजेता को 100,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी।

इसमें शिरकत करने वाली भारतीय टीम में एशियाई पदक विजेता जैसे शिव थापा (63.5 किग्रा), दीपक कुमार (51 किग्रा) और संजीत (92 किग्रा) मौजूद होंगे।

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने एक बयान में कहा, ‘‘इसमें भाग लेने के लिये 650 मुक्केबाजों ने पंजीकरण कराया है जो टूर्नामेंट के इतिहास में एक रिकार्ड है। ’’

टूर्नामेंट पहली बार 13 वजन वर्गों में कराया जायेगा जो एआईबीए के इतिहास में पहली बार होगा।

जुलाई में वजन वर्गों को 10 से बढ़ाकर 13 कर दिया गया था और इसमें एआईबीए विश्व चैम्पियन जैसे एंडी क्रूज गोमेज, रोनिल इग्लेसियास, आर्लेन लोपेज, जुलियो ला क्रूज और लाजारो अलवारेज हिस्सा लेंगे जो सभी क्यूबा के हैं।

रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाजों को 50,000 डॉलर जबकि दोनों कांस्य पदक विजेताओं में प्रत्येक को 25,000 डॉलर मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!