लाइव न्यूज़ :

मोराता और मिकेल ने स्पेन को यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 09:53 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 29 जून (एपी) स्पेन ने पहले आत्मघाती गोल किया और फिर 3-1 की बढ़त गंवायी लेकिन अल्वारो मोराता और मिकेल ओयाजेबाल के अतिरिक्त समय में किये गये गोल से आखिर में वह क्रोएशिया को 5-3 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप- यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

यूरोपीय चैंपियनशिप के इतिहास में एक मैच में सर्वाधिक गोल के रिकार्ड में यह मैच दूसरे स्थान पर काबिज हो गया है। इससे अधिक गोल केवल 1960 में यूगोस्लाविया की फ्रांस पर 5-4 से जीत के दौरान किये गये थे।

मैच उतार चढ़ाव वाला रहा। पहले पेड्री के आत्मघाती गोल से क्रोएशिया ने 20वें मिनट में बढ़त बनायी लेकिन पाब्लो सराबिया ने 38वें मिनट में गोल करके स्पेन को बराबरी दिला दी जिससे मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर था।

स्पेन ने दूसरे हाफ में अधिक आक्रामक तेवर अपनाये जिसका उसे फायदा भी मिला। सीजर अजिपिलकुएता ने उसे 57वें मिनट में बढ़त दिलायी जबकि फेरेन टोरेस के 77वें मिनट में किये गये गोल से वह 3-1 से आगे हो गया।

क्रोएशिया इसके बाद गोल करने के लिये बेताब दिखा। मिसलाव ओरिसिच ने 85वें मिनट में स्पेन की बढ़त कम करके उसकी उम्मीद भी जगा दी। क्रोएशिया के मिडफील्डर मारियो पसालिच ने इंजुरी टाइम में बराबरी का गोल दाग दिया जिससे मैच अतिरिक्त समय तक खिंच गया।

ऐसे में मोराता ने 100वें मिनट में गोल दागा जो कि निर्णायक साबित हुआ। स्पेनिश स्ट्राइकर ने पहले गेंद पर नियंत्रण बनाया और फिर गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच को छकाकर गोल किया। इसके तीन मिनट बाद ओयाजेबाल ने स्कोर 5-3 कर दिया जिसे स्पेन ने आखिर तक बरकरार रखा।

मोराता को ग्रुप चरण में कई मौके गंवाने के कारण सोशल मीडिया पर समर्थकों की नाराजगी झेलनी पड़ रही थी लेकिन सोमवार को उन्होंने सारे गिले शिकवे दूर कर दिये।

स्पेन के कोच लुई एनरिक ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई भी ऐसा कोच होगा जो मोराता जैसे खिलाड़ी की प्रशंसा नहीं करेगा। ’’

स्पेन क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में स्विट्जरलैंड का सामना करेगा। स्विट्जरलैंड ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!