लाइव न्यूज़ :

विश्व कप 2026 के मैचों के आयोजन की दौड़ से हटा मांट्रियल

By भाषा | Updated: July 6, 2021 22:26 IST

Open in App

मांट्रियल, छह जुलाई (एपी) मांट्रियल ने 2026 फुटबॉल विश्व कप मैचों के आयोजन की अपनी दावेदारी वापस ले ली है जिससे कनाडा के शहर एडमंटन, अल्बर्टा और टोरंटो ही मैचों की मेजबानी दौड़ में शामिल हैं।

मांट्रियल ने मंगलवार को कहा कि क्वेबेक की प्रांतीय सरकार ने समर्थन वापस ले लिया है।

अमेरिका के 17 क्षेत्रों के 18 स्टेडियम विश्व कप के मैचों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। लॉस एंजिलिस के दो स्टेडियम- इंगलवुड का सोफाई स्टेडियम और पेसाडेना का रोज बाउल स्टेडियम मेजबानी की दौड़ में हैं। रोज बाउल ने 1994 विश्व कप फाइनल की मेजबानी की थी।

मैक्सिको के तीन शहर मैचों की मेजबानी की दावेदारी कर रहे हैं।

विश्व कप 2026 में पहली बार 48 देश हिस्सा लेंगे और पहली बार इसके तीन सह मेजबान होंगे। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने जून 2018 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को सह मेजबान चुना था।

अमेरिका में 60 मुकाबले खेले जाएंगे जबकि कनाडा और मैक्सिको को 10-10 मुकाबलों की मेजबानी करनी है।

बोली योजना के अनुसार 16 स्थलों पर मैचों का आयोजन होगा।

फीफा ने मंगलवार को कहा कि वह इस साल सितंबर से नवंबर तक आयोजन स्थलों का दौरा करने की योजना बना रहा है और 2022 की पहली छमाही में चयन को अंतिम रूप देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!