लाइव न्यूज़ :

मोनाको ने मार्सेली को हराया, नीस भी जीता

By भाषा | Updated: January 24, 2021 10:49 IST

Open in App

पेरिस, 24 जनवरी (एपी) मोनाको ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार जारी रखते हुए फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में मार्सेली को 3-1 से हराया जबकि नीस ने भी अपना मैच जीता।

मार्सेली की टीम को शुरू में बढ़त हासिल करने के बावजूद लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। मार्सेली ने नेमांजा रादोनिच के 12वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।

मोनाको के लिये गुलेरमो मैरिपन ने 47वें मिनट में बराबरी का गोल किया। इसके बाद ऑरलियन चाउमेनी ने 75वें और स्टीवन जोवेटिच ने इंजुरी टाइम में गोल करके मोनाको को अच्छी जीत दिलायी।

अब चौथे स्थान पर काबिज मोनाको और तीसरे स्थान की टीम लियोन के बीच केवल एक अंक का अंतर रह गया है। मार्सेली पहले की तरह छठे स्थान पर है।

एक अन्य मैच में युसूफ अताल के गोल की मदद से नीस ने लेन्स को 1-0 से हराया। इस विंगर ने 49वें मिनट में यह गोल दागा। इस जीत से नीस 13वें स्थान पर पहुंच गया है। लेन्स अभी सातवें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!