लाइव न्यूज़ :

घातक दुर्घटना का शिकार होने के बाद ओलंपिक में खेलने को लेकर आभारी हैं मोमोता

By भाषा | Updated: July 18, 2021 16:00 IST

Open in App

तोक्यो, 18 जुलाई (एपी) जापान के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी केंतो मोमोता ने कहा है कि वह जब तोक्यो खेलों में ओलंपिक में पदार्पण करेंगे तो इस दौरान उनके मन में आभार जताने वाली भावना होगी।

लगभग डेढ़ साल पहले मलेशिया में घातक दुर्घटना का शिकार होने के बाद वापसी करते हुए ओलंपिक मोमोता के सामने सबसे बड़ी चुनौती हैं। उस दुर्घटना में मोमोता और जापान की टीम के कई सदस्य चोटिल हो गए थे जबकि गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई थी।

दुर्घटना में दुनिया के नंबर एक पुरुष एकल खिलाड़ी मोमोता के आंख के सॉकेट में चोट लगी थी और जब उन्होंने ट्रेंनिंग में वापसी की तो उन्हें चीजें दो-दो नजर आती है जिससे उन्हें डर था कि उनका करियर खत्म हो जाएगा।

मोमोता ने पिछले साल दिसंबर में कोर्ट में शानदार वापसी करते हुए जापान राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता लेकिन जनवरी में वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिर बाहर हो गए।

वह मार्च में आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारे लेकिन अब पूरी तरह फिट हैं और तोक्यो में उन्हें स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

मोमोता ने रविवार को स्वीकार किया कि वह ओलंपिक में पदार्पण को लेकर नर्वस हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!