लाइव न्यूज़ :

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने पंजाब एफसी से गोलरहित ड्रा खेला

By भाषा | Updated: January 24, 2021 22:25 IST

Open in App

कल्याणी, 24 जनवरी मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को पंजाब एफसी के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेला

मौजूदा सत्र में मोहम्मडन स्पोर्टिंग का यह दूसरा ड्रा मुकाबला है जिससे तालिका में टीम तीसरे स्थान पर बरकरार है जबकि पंजाब एफसी सातवें पायदान पर है।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने रक्षात्मक फुटबॉल खेला जहां पंजाब की टीम गेंद को अधिक समय तक अपने पाले में रखने में कामयाब रही।

पंजाब एफसी के पास 49वें मिनटमें बढ़त लेने का मौका था जब होरमिपाम ने बीच मैदान से गेंद को अपने कब्जे में लेकर तेज-तर्रार शॉट लगाया। गेंद हालांकि गोलपोस्ट से टकरा गयी और मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने राहत की सांस ली।

मोहम्मडन ने आखिरी क्षणों में आक्रमण में तेजी लाने के लिए 82वें मिनट में निखिल कदम और सुभाष सिंह को मैदान में उतारा लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!