लाइव न्यूज़ :

मोहाली हॉकी स्टेडियम का नाम अब होगा बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 मई मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम मंगलवार को यहां आधिकारिक रूप से महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रख दिया गया जो उनकी पहली पुण्यतिथि के मौके पर किया गया।

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदकधारी महान खिलाड़ी का 96 वर्ष की उम्र में पिछले साल 25 मई को निधन हो गया था और उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आधिकारिक रूप से स्टेडियम का नाम बदलने की घोषणा की गयी।

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा, ‘‘पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर की मंगलवार को पहली पुण्यतिथि के मौके पर मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को आधिकारिक समारोह में इस महान खिलाड़ी की याद में समर्पित किया गया है। ‘‘

सोढ़ी ने कहा कि अब स्टेडियम को ‘ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम’ के नाम से जाना जायेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के हालात जब सामान्य हो जायेंगे तो सरकार की योजना इस स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने की है।

इस मौके पर दिवंगत बलबीर सिंह सीनियर का पोता कबीर सिंह मौजूद था।

सोढ़ी ने यह भी कहा कि खेल विभाग बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर एक छात्रवृत्ति भी शुरू करेगा जो राज्य के बेहतरीन खिलाड़ी को दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि इस महान हॉकी खिलाड़ी की एक मूर्ति भी स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर लगायी जायेगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी इस महान खिलाड़ी को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘महान हॉकी खिलाड़ी पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर को दिल से याद करें। उनकी पहली पुण्यतिथि पर आज मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम उन्हें समर्पित किया गया। वह तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और 1975 विश्व कप विजेता टीम के मैनेजर और मुख्य कोच थे। ’’

बलबीर सिंह सीनियर के ओलंपिक के पुरूष हॉकी फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने का विश्व रिकार्ड अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। उन्होंने 1952 हेलसिंकी ओलंपिक के स्वर्ण पदक मैच में नीदरलैंड पर भारत की 6-1 से जीत के दौरान पांच गोल दागे थे। उन्हें 1957 में पद्म श्री से नवाजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!