बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर होगा मोहाली हॉकी स्टेडियम
By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:35 IST2021-05-24T22:35:31+5:302021-05-24T22:35:31+5:30

बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर होगा मोहाली हॉकी स्टेडियम
चंडीगढ़, 24 मई मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा में पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर किया जायेगा जिनका पिछले साल 25 मई को निधन हो गया था।
पंजाब खेल विभाग के अधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखने की अनुमति दे दी है।
तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह उन 16 महान खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चुना था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।