लाइव न्यूज़ :

मोदी ने कहा, महिला हॉकी टीम पर गर्व है, कांस्य पदक के लिये शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना से सेमीफाइनल में हार के बाद ढाढस बंधाते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने गजब का कौशल और प्रतिबद्धता दिखायी।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने साहसिक प्रदर्शन किया लेकिन वह सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 1-2 से हार गयी। अब कांस्य पदक के लिये उसका मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से होगा।

मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘‘हॉकी टीमों के विलक्षण प्रदर्शन के लिए लोग तोक्यो ओलंपिक को याद रखेंगे। आज और पूरी प्रतियोगिता के दौरान हमारी महिला हॉकी टीम बहादुरी से खेली और शानदार कौशल दिखाया। टीम पर गर्व है। अगले मुकाबले और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं। ’’

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे फोन पर बात की और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले कांस्य पदक के मैच के लिये प्रेरणादायी संदेश दिया।

मारिन ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी सर का फोन पर प्रेरणादायी शब्दों के लिये आभार। मैं टीम तक यह संदेश पहुंचाऊंगा। हम कांस्य पदक के मैच में भारतीय शेरनियों का जुझारूपन दिखाना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!