लाइव न्यूज़ :

मोदी ने तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत की तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 दिन के अंदर शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक के लिये गुरूवार को भारत की तैयारियों की समीक्षा के लिये आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के टीकाकरण से लेकर ट्रेनिंग सुविधाओं तक की प्रत्येक जरूरत को शीर्ष प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाना चाहिए।

एक बयान के अनुसार मोदी ने कहा कि खेल हम सभी के दिल में हैं और देश के युवा खेलों की मजबूत और जीवंत संस्कृति बना रहे हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि वह भारत के ओलंपिक दल को प्रेरित करने के लिये जुलाई में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उनसे जुड़ेंगे और सभी भारतीयों की ओर से उन्हें शुभकामनायें देंगे।

मोदी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी और संभावित एथलीट तथा तोक्यो की यात्रा करने वाले सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों का जल्द से जल्द टीकाकरण कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 135 करोड़ भारतीयों की शुभकामनायें ओलंपिक में भाग लेने वाले युवाओं के साथ होंगी और वैश्विक स्तर पर प्रत्येक खिलाड़ी के चमकने से हजारों और लोग खेलों में आने के लिये प्रेरित होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मोदी को बताया गया कि कुल 100 खिलाड़ियों ने 11 खेलों की स्पर्धाओं में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है और 25 और खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की संभावना है।

इसके अनुसार 2016 रियो डि जिनेरियो में हुए पिछले पैरालंपिक में कुल 19 भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और तोक्यो पैरालंपिक के लिये 26 पैरा खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर लिया है और 16 और के क्वालीफाई करने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उनका मनोबल बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा इसलिये 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के दौरान भारत में उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ नियमित वीडियो कांफ्रेंस आयोजित की जायेंगी। इन खेलों को कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल स्थगित कर दिया गया था।

इस समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने आगामी खेलों के लिये परिचालन तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर एक प्रस्तुतिकरण दिया।

मोदी को इसकी जानकारी भी दी गयी कि कोविड-19 महामारी के दौरान खिलाड़ियों की ट्रेनिंग बिना किसी बाधा के करायी जाये तथा ओलंपिक कोटा जीतने के लिये अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी और खिलाड़ियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिये विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!