मोदी ने विश्व बैंडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत जीतने पर श्रीकांत को बधाई दी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 13:31 IST2021-12-20T13:31:17+5:302021-12-20T13:31:17+5:30

Modi congratulates Srikanth on winning silver in World Badminton Championship | मोदी ने विश्व बैंडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत जीतने पर श्रीकांत को बधाई दी

मोदी ने विश्व बैंडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत जीतने पर श्रीकांत को बधाई दी

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को सोमवार को बधाई दी और कहा कि उनकी जीत खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ऐतिहासिक रजत पदक जीत पर किदाम्बी श्रीकांत को बधाई। यह जीत कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और बैडमिंटन के प्रति उनमें लगाव बढ़ाएंगी।’’

श्रीकांत ने रविवार को विश्व चैम्पियनशिप का रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के पुरूष एकल फाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यूऊ से 15-21 20-22 से वह हार गए। रजत पदक जीतने वाले पह पहले भारतीय हैं। उनसे पहले प्रकाश पादुकोण, बी साइ प्रणीत कांस्य पदक जीत चुके हैं जबकि लक्ष्य सेन ने इस बार कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi congratulates Srikanth on winning silver in World Badminton Championship

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे