लाइव न्यूज़ :

स्विस शतरंज टूर्नामेंट में भारतीयों को मिश्रित सफलता

By भाषा | Updated: October 29, 2021 13:00 IST

Open in App

रीगा (लाटविया), 29 अक्टूबर भारतीय खिलाड़ियों को फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में मिश्रित सफलता मिली तथा के शशिकिरण और आर प्रज्ञानानंदा जहां जीत दर्ज करने में सफल रहे वहीं पी हरिकृष्णा को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

अनुभवी ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण ने गुरुवार की देर रात पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में उज्बेकिस्तान के शम्सुद्दीन वाखिदोव को हराया, जबकि किशोर खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा ने हमवतन बी अधिबान पर 55 चाल में जीत हासिल की।

शशिकिरण और प्रज्ञानानंदा दोनों के दो दौर के बाद समान 1.5 अंक हैं जबकि फ्रांस के प्रतिभाशाली अलीरेजा फिरोजा सहित तीन खिलाड़ी दो अंक के साथ शीर्ष पर हैं।

हालांकि 10 भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा को दूसरे दौर में रूस के अलेक्सी द्रीव से हार का सामना करना पड़ा। वह टूर्नामेंट के शुरू में भी व्लादीस्लाव कोवालेव से हार गये थे।

निहाल सरीन ने शीर्ष बोर्ड पर विश्व के नंबर दो फैबियानो कारुआना को ड्रा पर रोका। उन्होंने पहले दौर में किरील जिर्योगीव पर जीत हासिल की थी।

डी गुकेश के दो दौर के बाद 1.5 अंक हैं। उन्होंने दूसरे दौर में ईरान के परम मघसूदलू के साथ ड्रा खेलने से पहले शुरुआती दौर में एंटेनिया रोकोतोमाहारो को हराया था।

महिला वर्ग में डी हरिका ने हमवतन दिव्या देशमुख से अंक बांटे। उन्होंने पहले दौर में नतालिया बुक्सा को हराया था।

दूसरे दौर में जीत हासिल करने वाली भारतीय महिला पद्मिनी राउत थी। उन्होंने स्वीडन की अनुभवी पिया क्रैमलिंग को हराया। वह शुरुआती बाजी में चीन की झू जिनर से हार गयी थी।

प्रज्ञानानंदा की बहन आर वैशाली दूसरे दौर में जॉर्जिया की नीनो बत्सियाशविली से हार गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!