लाइव न्यूज़ :

मिश्रा ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को याद किया, आईपीएल बहाल होने को लेकर उत्सुक

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:45 IST

Open in App

दुबई, आठ सितंबर लेग स्पिनर अमित मिश्रा को खुशी है कि कोविड-19 से उबरने में समय लगने के बाद उन्होंने पूर्ण फिटनेस हासिल कर ली है।

दिल्ली कैपिटल्स का यह स्पिनर 19 सितंबर से बहाल हो रहे आईपीएल की शुरुआत को लेकर बेताब है। वह मई में इंडियन प्रीमियर लीग के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में संक्रमित खिलाड़ियों में शामिल थे जिसके बाद बीसीसीआई को मई में प्रतियोगिता को निलंबित करने के लिए बाध्य होना पड़ा।

मिश्रा ने टीम की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मई में आईपीएल के निलंबन के बाद मैंने कोविड-19 से उबरने पर ध्यान लगाया। डॉक्टरों की सलाह के आधार पर मैंने धीरे धीरे अपनी फिटनेस में सुधार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ट्रेडमिल जैसे कुछ जिम उपकरण खरीदे और उन्हें अपने घर में लगवाया क्योंकि बाहर जिम में ट्रेनिंग नहीं करना चाहता था।’’

टूर्नामेंट के पहले हाफ में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अच्छा रहा और टीम आठ मैचों में छह जीत दर्ज करने में सफल रही।

मिश्रा का हालांकि मानना है कि सत्र के बहाल होने पर सभी टीमों को नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हम अंक तालिका में शीर्ष पर हैं लेकिन हमें नई शुरुआत करनी होगी। हमें दोबारा अपनी रणनीति तैयार करनी होगी। मुझे लगता है कि सभी टीमों के पास अच्छा प्रदर्शन करने का बराबरी का मौका है क्योंकि हम सभी टूर्नामेंट में दोबारा शुरुआत कर रहे हैं।’’

मिश्रा ने कहा, ‘‘हम आईपीएल का दूसरा चरण किसी अन्य देश में खेल रहे हैं इसलिए हमें यहां यूएई के हालात के अनुसार रणनीति तैयार करनी होगी।’’

इस लेग स्पिनर ने कहा कि वह सत्र के पहले हाफ में बनाई लय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!