लाइव न्यूज़ :

फॉर्म के आधार पर तोक्यो ओलंपिक के लिये अपने घोड़े का चयन करेंगे मिर्जा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:38 IST

Open in App

कोलकाता, दो जून भारतीय घुड़दौड़ खिलाड़ी फवाद मिर्जा ने अभी तय नहीं किया है कि तोक्यो ओलंपिक में कौन सा घोड़ा उनके साथ जायेगा । उन्होंने कहा कि इस महीने के आखिर में प्रविष्टि जमा करने के समय जो भी फॉर्म में होगा, वह उसे ले जायेंगे ।

मिर्जा के पास इस महीने के आखिर तक का समय है जिसमें वह अपने दोनों घोड़ों में से एक का चयन करेंगे ।

बेंगलुरू के 29 वर्षीय मिर्जा ने पिछले साल ओलंपिक का कोटा हासिल किया था और वह दो दशक से अधिक समय में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले घुड़दौड़ खिलाड़ी बन गए हैं ।

मिर्जा ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘अभी मैने तय नहीं किया है । जून के आखिर में प्रविष्टि भेजने के समय फैसला लूंगा । दोनों शानदार फॉर्म में है और इस समय एक का चयन मुश्किल है।’’

इस समय जर्मनी में अभ्यास कर रहे मिर्जा ओलंपिक में इवेंटिंग में व्यक्तिगत कोटा हासिल करने वाले तीसरे भारतीय घुड़दौड़ खिलाड़ी हैं ।उनसे पहले इंद्रजीत लांबा और इम्तियाज अनीस यह कमाल कर चुके हैं ।

एशियाई खेलों में दोहरे रजत पदक विजेता मिर्जा ने कहा ,‘‘यह पूरी तरह से घोड़े के फॉर्म पर निर्भर करेगा । जो सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होगा , वही जायेगा ।’’

ओलंपिक में एक घुड़दौड़ खिलाड़ी एक से अधिक घोड़े ले जा सकता है लेकिन प्रतिस्पर्धा के लिये एक को चुनना होता है । तोक्यो जाने से पहले घोड़े एक सप्ताह पृथकवास में रहेंगे और तोक्यो में उन्हें बायो बबल में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!