लाइव न्यूज़ :

मीराबाई, कोच शर्मा ने समर्थन के लिए सरकार को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई तोक्यो ओलंपिक में भारत की पहली पदक विजेता मीराबाई चानू और उनके कोच विजय शर्मा ने पिछले पांच साल में लगातार समर्थन के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

भारोत्तोलक मीराबाई ने महिला 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। वह 2000 सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी के बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय भारोत्तोलक हैं।

मीराबाई ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘देश और विदेश में मेरी लगातार ट्रेनिंग के लिए हर संभव समर्थन देने पर मैं विशेष तौर पर भारतीय खेल प्राधिकरण और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना को धन्यवाद देना चाहती हूं। यह पदक टीमवर्क के कारण ही संभव हो पाया। एक बार फिर धन्यवाद।’’

अमेरिका में मीराबाई की ट्रेनिंग का खर्चा 70 लाख रुपये आया और वह अप्रैल-मई में भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण अमेरिका के देश से आने वाले यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने से एक दिन पहले ही यहां से रवाना हुई थी।

मीराबाई को अमेरिका भेजने का फैसला कुछ घंटों में लिया गया जब यह लगभग तय हो गया था कि भारतीय यात्रियों पर प्रतिबंध लगने जा रहा है।

मीराबाई एक मई को रवाना हुई जबकि अगले दिन अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!