लाइव न्यूज़ :

मीराबाई ने देशवासियों के नाम किया ओलंपिक पदक

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई ओलंपिक भारोत्तोलन में इतिहास रचने वाली मीराबाई चानू ने भारत लौटने के बाद अपना रजत पदक सोमवार को देशवासियों के नाम करते हुए कहा कि सरकार का सहयोग नहीं मिलता तो उनका सपना कभी पूरा नहीं होता ।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में मीराबाई ने कहा, ‘‘मेरे लिये यह सपना सच होने जैसा है । मैं इस पदक को भारतवासियों को समर्पित करना चाहती हूं । यह पदक मैं उन सबको समर्पित करती हूं जिन्होंने मेरी हौसला अफजाई की, जिन्होंने मेरे लिये प्रार्थना की।’’

मणिपुर की इस खिलाड़ी ने 49 किग्रा वर्ग में कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) भार उठाकर शनिवार को रजत पदक हासिल किया था। इससे पहले भारोत्तोलन में 2000 सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री और खेल मंत्री को शुक्रिया बोलना चाहूंगी। उन्होंने मुझे बहुत कम समय में अभ्यास के लिए अमेरिका भेजा था। सभी तैयारियों को एक दिन में पूरा किया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके कारण ही मुझे अच्छा प्रशिक्षण मिला और मैं पदक जीतने में सफल रही। मेरी सफलता का श्रेय टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना) जैसी योजनाओं को भी जाता है।’’

इस मौके पर उनके कोच विजय शर्मा ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है अब आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी और पदक जीतेंगे।

मीराबाई और उनके कोच को सम्मानित करने के लिये आयोजित कार्यक्रम में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक , केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, सर्बानंद सोनोवाल और जी कृष्ण रेड्डी मौजूद थे। रीजीजू और सोनोवाल पहले खेल मंत्री रह चुके है।

  ठाकुर ने हिमाचली टोपी, शॉल पहनाकर चानू और उनके कोच को सम्मानित किया।

खेल मंत्री ठाकुर ने कहा कि मीराबाई ने ओलंपिक के पहले दिन पदक जीता जिससे देश के दूसरे खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ओलंपिक खेलों के पहले दिन आप ने पदक जीत कर बाकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। आपकी इस उपलब्धि से बाकी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।’’

मीराबाई का स्वदेश लौटने पर हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया था।

उन्होंने यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘‘ इतने प्यार और समर्थन के बीच यहां वापस आकर खुशी हो रही है। बहुत - बहुत धन्यवाद।’’

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी का ‘भारत माता की जय’ के नारों से स्वागत किया गया और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

इस से पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राज्य पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम भी देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!