लाइव न्यूज़ :

रियो प्रदर्शन को भुलाकर नया अध्याय लिखना चाहेंगी मीराबाई चानू

By भाषा | Updated: July 23, 2021 14:29 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जुलाई पूर्व विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू से यहां तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद लगी है और यह भारतीय भी रियो ओलंपिक के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर देश के भारोत्तोलन इतिहास में नया अध्याय लिखना चाहेगी।

चानू भारत के लिये 49 किग्रा वर्ग में पदक की निश्चित दावेदार मानी जा रही हैं क्योंकि आठ महिलाओं भारोत्तोलकों में उनका 205 किग्रा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन केवल चीन की होऊ जिहुई के 213 किग्रा के बाद दूसरे नंबर है।

हालांकि उनके पदक को लेकर ‘हाइप’ बिलकुल ऐसी है जैसी पांच साल पहले रियो में थी जिसमें चानू छह प्रयासों में केवल एक ही बार वजन उठा सकी थीं जिससे उन्हें महिलाओं की 48 किग्रा स्पर्धा में ओवरऑल स्कोर नहीं मिल सका था।

मणिपुर की यह भारोत्तोलक इस बार निश्चित रूप से नया अध्याय लिखना चाहेंगी जिसमें पदक शामिल हो।

कर्णम मल्लेश्वरी एकमात्र भारतीय भारोत्तोलक हैं जिनके नाम ओलंपिक पदक है। उन्होंने 2000 सिडनी ओलंपिक में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जब भारोत्तोलन एरीना पहली बार महिलाओं के लिये खोला गया था।

रियो ओलंपिक के बाद चानू ने अपनी काबिलियत साबित की और लगभग हर बड़ी प्रतियोगिता में पदक जीते जिसमें विश्व चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक भी जीता।

हाल के समय में उनका स्नैच वर्ग में प्रदर्शन महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में उनके लिये नुकसानदायक साबित हुआ है।

चानू स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार जिहुई से क्लीन एवं जर्क में बराबरी करने में सफल रही हैं लेकिन स्नैच में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 88 किग्रा का प्रदर्शन चीनी भारोत्तोलक के 96 किग्रा के विश्व रिकार्ड के आगे फीका है।

उम्मीद है कि चानू क्लीन एवं जर्क में 119 किग्रा के अपने विश्व रिकार्ड को बेहतर करने की कोशिश करेंगी।

राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने तोक्यो से कहा, ‘‘हमारे प्रतिद्वंद्वी चीन, अमेरिका और इंडोनेशिया से हैं। हमने स्नैच पर काम किया है। लेकिन अन्य कैसा कर रहे हैं, वजन का फैसला इससे ही होगा। हम बेकार में जोखिम नहीं लेना चाहते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!