लाइव न्यूज़ :

मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार, पत्नी भी डटकर लड़ रही हैं कोविड-19 संक्रमण से

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह जून कोविड-19 वायरस से संक्रमित भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है जिसकी जानकारी पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल के प्रवक्ता ने रविवार को दी।

मिल्खा सिंह (91 वर्ष) पीजीआईएमईआर के आईसीयू में हैं। अस्पताल के प्रवक्ता अशोक कुमार ने कहा, ‘‘महान धावक मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार दिख रहा है जिन्हें कोविड-19 के उपचार के लिये तीन जून से आईसीयू में भर्ती किया गया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके सभी चिकित्सीय मानकों के हिसाब से छह जून को उनकी हालत पिछले दिनों से बेहतर है। ’’

मिल्खा सिंह के परिवार ने भी प्रवक्ता के जरिये एक बयान जारी कहा कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

प्रवक्ता के अनुासर उनकी पत्नी निर्मल कौर (82 वर्ष) का बीमारी से डटकर सामना करना जारी है जो मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!