लाइव न्यूज़ :

मिल्खा सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 19:23 IST

Open in App

चंडीगढ, 19 जून अपने जमाने के दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया जिसके साथ ही स्वतंत्र भारत में ट्रैक स्पर्धाओं में कई नये कीर्तिमान स्थापित करने वाले एक युग का अंत हो गया।

मिल्खा सिंह 91 वर्ष के थे। उन्हें परिवार के सदस्यों तथा खेल मंत्री कीरेन रीजीजू सहित कई हस्तियों की मौजूदगी में अश्रूपूरित विदाई दी गयी। ‘उड़न सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण शुक्रवार की रात को निधन हो गया था।

उनके पुत्र और स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बडनोर, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे। पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. जगत राम भी मिल्खा सिंह के अंतिम संस्कार में उपस्थित थे। मिल्खा सिंह इसी अस्पताल में भर्ती थे।

इस महान धावक के सम्मान में पुलिस दल ने अपने हथियारों को उल्टा किया। मिल्खा को तोपों की सलामी भी दी गयी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पुष्पांजलि अर्पित की गयी। सेना की तरफ से भी पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

पंजाब सरकार ने मिल्खा सिंह के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने इससे पहले कहा था कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

इससे पहले मिल्खा के सेक्टर – आठ स्थित आवास से इस महान एथलीट की अंतिम यात्रा शुरू हुई। उनके शव को एक वाहन में ले जाया और सेक्टर – 25 स्थित शवदाह गृह पहुंचने तक आम लोगों ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी।

रीजीजू ने मिल्खा सिंह के अंतिम संस्कार के बाद पत्रकारों से उनकी एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने की आखिरी इच्छा के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मिल्खा जी हमारे साथ नहीं है लेकिन हमें उनकी इच्छा पूरी करनी है। उन्होंने बड़ा संदेश छोड़ा है। ’’

रीजीजू से पूछा गया कि क्या उनके नाम पर कोई पुरस्कार दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके परिवार से सही समय पर बात की जाएगी और इस संबंध में जो भी करना होगा खेल मंत्रालय करेगा। उन्होंने कहा कि वह परिवार के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर भी आये थे।

राज्यपाल बडनोर ने कहा, ‘‘मिल्खा हमारे गौरव हैं। मैं जब भी उनसे मिलता था वह बहुत प्यार से मिलते थे। मिल्खा का निधन चंडीगढ़, पंजाब और भारत ही नहीं पूरी दुनिया की क्षति है। वह लाखों लोगों के लिये प्रेरणास्रोत थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!