लाइव न्यूज़ :

मिकेलसन ने पीजीए चैंपियनशिप जीती, सबसे उम्रदराज मेजर चैंपियन बने

By भाषा | Updated: May 24, 2021 11:16 IST

Open in App

कियावाह आइलैंड (अमेरिका), 24 मई (एपी) फिल मिकेलसन ने रविवार को यहां पीजीए चैंपियनशिप जीतकर मेजर खिताब जीतने वाला सबसे उम्रदराज गोल्फर बनने का रिकार्ड बनाया।

मिकेलसन अभी 50 साल के हैं और उन्होंने अपना छठा मेजर खिताब जीता। उन्होंने शुरू में दो बर्डी बनायी जिसके बाद हवा चलने लगी और कोई भी अन्य खिलाड़ी उनकी बराबरी तक नहीं पहुंच पाया।

उन्होंने चौथे दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेला और कुल स्कोर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लुईस ओस्तुइजेन और ब्रूक्स कोएपका को दो शॉट से पीछे छोड़ा।

सबसे उम्रदराज मेजर चैंपियन का रिकार्ड इससे पहले जूलियस बोरोस के नाम पर दर्ज था। उन्होंने 1968 में सैन एंटोनियो में पीजीए चैंपियनशिप का खिताब जीता था। इस तरह से 53 साल तक उनके नाम पर यह रिकार्ड दर्ज रहा।

मिकेलसन तीन दशकों में मेजर चैंपियन बनने वाले 10वें खिलाड़ी बने। इस सूची में टाइगर वुड्स भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!