लाइव न्यूज़ :

मिकेलसन ने तीसरी बार पीजीए टूर चैंपियन्स का खिताब जीता

By भाषा | Updated: October 11, 2021 11:58 IST

Open in App

जैकसनविले, 11 अक्टूबर (एपी) फिल मिकेलसन ने अंतिम दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर कान्स्टलेशन फ्यूरीक एंड फ्रेंड्स इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में दो शॉट से जीत दर्ज की जो पीजीए टूर चैंपियन्स में उनका तीसरा खिताब है।

इस 51 वर्षीय अनुभवी गोल्फर का मई में कियावाह आइलैंड में जीत के बाद यह पहला खिताब है। इसके बाद पीजीए टूर में वह लय हासिल करने के लिये जूझते रहे।

मिगुएल एंजेल जिमनेज ने टिमुक्वाना कंट्री क्लब में हवादार परिस्थितियों में पूरे दिन मिकेलसन को चुनौती पेश की। उन्होंने 13वें और 14वें होल में बर्डी बनाकर मिकेलसन पर दबाव बना दिया था जिन्होंने इन दोनों होल में पार स्कोर बनाया था। मिकेलसन ने हालांकि 15वें होल में बर्डी बनाकर बढ़त हासिल की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मिकेलसन ने कहा, ‘‘उसने वास्तव में शानदार गोल्फ खेली। उसने 13वें और 14वें होल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया लेकिन मुझे खुशी है कि मैं बर्डी बनाकर शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहा लेकिन यह मुश्किल दिन था।’’

स्टीव फ्लेस्च (71) कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट के मेजबान जिम फ्यूरीक (69) तथा कैमरन बैकमैन (68) और अर्नी एल्स (71) कुल नौ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!