लाइव न्यूज़ :

मेस्सी के दो गोल, बार्सिलोना ने बिलबाओ को 4-0 से हराकर कोपा डेल रे ट्राफी जीती

By भाषा | Updated: April 18, 2021 14:01 IST

Open in App

बार्सिलोना, 18 अप्रैल (एपी) स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने फाइनल में एथलेटिक बिलबाओ को 4-0 से हराकर कोपा डेल रे टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया।

मेस्सी ने जीत के बाद मंच पर चढ़कर ट्राफी अपने सिर से ऊपर उठायी और फिर नीचे खड़े साथी खिलाड़ियों को सौंप दी।

स्पेन के किंग फेलिपे छह से ट्राफी हासिल करने के बाद मेस्सी ने हालांकि अपने भविष्य के बारे में कुछ बात नहीं की। कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के कारण दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं थी जहां स्पेनिश प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

मेस्सी ने कहा, ‘‘यह ट्राफी मेरे लिये काफी विशेष है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी बुरा है कि हम इसका जश्न अपने परिवार और दर्शकों के साथ नहीं मना सकते। लेकिन हमें इस स्थिति को स्वीकार करना होगा। ’’

बार्सिलोना की यह रिकार्ड 31वीं ट्राफी है जो मेस्सी और बार्सिलोना के बीच महत्वपूर्ण समय पर मिली है। इस कप से बार्सिलोना के खिताब के सूखे का भी अंत हुआ जिसने 2019 स्पेनिश लीग में अंतिम ट्राफी जीती थी।

बार्सिलोना के लिये सभी गोल 60वें से 72वें मिनट के अंदर हुए। मेस्सी ने 68वें और 72वें मिनट में दो गोल किये जबकि एंटोइन ग्रिजमान ने 60वें और फ्रैंकी डि जोन ने 63वें मिनट में अन्य गोल दागे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!