लाइव न्यूज़ :

पीएसजी के लिये चैंपियन्स लीग ट्राफी जीतना चाहते हैं मेस्सी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 18:22 IST

Open in App

पेरिस, 11 अगस्त (एपी) लियोनेल मेस्सी ने कहा कि वह एक और चैंपियन्स लीग ट्राफी जीतने के लिये सही जगह पर पहुंच गये हैं और उन्होंने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण कारण नेमार के साथ मिलकर खेलना बताया।

अर्जेंटीना के इस स्टार फुटबॉलर ने दो साल के करार पर पीएसजी से जुड़ने के बाद बुधवार को पार्क डेस प्रिंसेस स्टेडियम में संवाददाताओं को संबोधित किया।

मेस्सी ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य और सपना एक और चैंपियन्स (लीग ट्राफी) हाथों में उठाना है और मुझे लगता है कि मैं इसे हासिल करने के लिये सही जगह पर हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप टीम पर नजर डालते हो तो आप वास्तव में उनके साथ खेलना चाहते हो क्योंकि यहां काफी संभावनाएं हैं। हम सभी का एक ही लक्ष्य है। नेमार ने वास्तव में बहुत कुछ किया है और मेरा यहां आने के लिये वह महत्वपूर्ण कारण था। ’’

पीएसजी चैंपियन्स लीग जीतने के लिये बेताब है। वह 2020 के फाइनल में बायर्न म्यूनिख से हार गया था। मेसी ने बार्सिलोना को चार चैंपियन्स लीग ट्राफी दिलवायी हैं।

मेस्सी के आने से पीएसजी का आक्रमण बेहद मजबूत हो गया है। वह यहां न सिर्फ बार्सिलोना के अपने पूर्व साथी नेमार से जुड़ गये हैं बल्कि उन्हें फ्रांस के विश्व कप विजेता काइलन एमबापे का भी साथ मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलूंगा और यह बहुत अच्छा है। यह अनुभव अविश्वसनीय होगा। ’’

मेस्सी ने इसके साथ ही अर्जेंटीना के अपने साथियों एंजेल डि मारिया और लियांड्रो पेरेडेस का जिक्र भी किया जो पीएसजी की तरफ से खेलते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यहां आने का एक कारण यह भी यहां मुझे नेमार, डि मारिया, पेरेडेस का साथ मिलेगा जिन्हें मैं अच्छी तरह से जानता हूं। ’’

मेस्सी ने कहा कि वह पीएसजी की तरफ से खेलने के लिये तैयार हैं जिसे शनिवार को स्ट्रासबर्ग की मेजबानी करनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझे ऐसा लगेगा, जब स्टाफ को लगेगा कि मैं तैयार हूं तो मैं खेलने के लिये तैयार रहूंगा। मैं खेलना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!