लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका जीतकर अर्जेंटीना के साथ अपना सबसे बड़ा सपना पूरा करना चाहते हैं मेस्सी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 10:28 IST

Open in App

साओ पाउलो, 14 जून (एपी) लियोनेल मेस्सी ने अपने शानदार करियर के दौरान बार्सिलोना की तरफ से प्रत्येक खिताब जीता है लेकिन अर्जेंटीना के लिये कोई बड़ा खिताब जीतने का उनका सपना अब भी अधूरा है।

मेस्सी अब 33 साल के हैं और उनके पास कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट जीतकर यह सपना पूरा करने का संभवत: आखिरी मौका है। यह स्टार फुटबॉलर इस बार अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है।

अर्जेंटीना कोपा अमेरिका में अपने अभियान की शुरुआत सोमवार को रियो डि जेनेरियो में चिली के खिलाफ करेगा। कोलंबिया और अर्जेंटीना को सह मेजबान से हटाये जाने के बाद ब्राजील को अंतिम क्षणों में इस टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गयी थी।

मेस्सी ने रियो में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''मैं हमेशा अपनी टीम के लिये उपलब्ध रहता हूं। मेरा सबसे बड़ा सपना अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ खिताब जीतना है।''

उन्होंने कहा, ''मैं कई बार इसके करीब पहुंचा। ऐसा नहीं हो पाया लेकिन मैं प्रयास जारी रखूंगा। मैं इस सपने को पूरा करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!