लाइव न्यूज़ :

मेस्सी ने पेले के सर्वाधिक क्लब गोल के रिकार्ड की बराबरी की

By भाषा | Updated: December 20, 2020 11:14 IST

Open in App

बार्सिलोना, 20 दिसंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी ने बार्सिलोना और वेलेंसिया के बीच 2-2 से ड्रा छूटे स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा मैच में गोल दागकर किसी एक क्लब की तरफ से सर्वाधिक गोल करने के पेले के रिकार्ड की बराबरी की।

मेस्सी ने 2004 से लेकर अब तक बार्सिलोना की तरफ से 643 गोल दागे हैं और इस तरह से उन्होंने पेले के 1957 से 1974 तक सांतोस की तरफ से किये गये सर्वाधिक गोल के रिकार्ड की बराबरी की।

मेस्सी बार्सिलोना ओर स्पेनिश लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

जनवरी 2018 में मेस्सी यूरोप की शीर्ष लीग में 366 गोल करके गर्ड मुलेर के बुंदेसलीगा में किये गये 365 गोल के रिकार्ड को तोड़ा था। मेस्सी ने इससे पहले 2012 में 86 गोल करके मुलेर के एक साल में सर्वाधिक गोल करने के रिकार्ड को तोड़ा था।

पेले ने अर्जेंटीना फारवर्ड को इस नयी उपलब्धि पर बधाई दी।

पेले ने कहा, ‘‘आपकी तरह मैं भी जानता हूं कि हर दिन एक ही शर्ट पहनने का क्या महत्व होता है। आपकी तरह मैं भी जानता हूं कि उस स्थान से बेहतर कुछ नहीं होता जहां हम घर जैसा महसूस करते हैं। ऐतिहासिक रिकार्ड पर बधाई लियोनेल। ’’

मेस्सी का बार्सिलोना से अनुबंध जून में समाप्त हो रहा है और वह जनवरी से अन्य क्लबों के साथ बातचीत करने के लिये स्वतंत्र होंगे।

बार्सिलोना की अभी ला लिगा में अच्छी स्थिति में नहीं चल रहा है। वह पांचवें स्थान पर है और शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड से आठ अंक पीछे है। एटलेटिको ने लुई सुआरेज के दो गोल की मदद से एलची को 3-1 से हराया।

मेस्सी ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके पेले के रिकार्ड की बराबरी की। इससे उन्होंने टीम को बराबरी भी दिलायी। वेलेंसिया की तरफ से मोकटार डियाखाबी ने पहला गोल किया था। रोनाल्ड आरूजो ने 53वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलायी लेकिन मैक्सी गोमेज ने 69वें मिनट में वेलेंसिया की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया।

अन्य मैचों में विल्लारीयाल ने ओसासुना को 3-1 से हराया जबकि सेविला ने वेल्लाडोलिड से मैच 1-1 से ड्रा खेला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!