लाइव न्यूज़ :

मेस्सी ने पेले का 50 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 12:31 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 10 सितंबर (एपी) अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने जमाने के दिग्गज पेले का 50 साल पुराना रिकार्ड तोड़कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी बन गये हैं।

चौतीस वर्षीय मेस्सी ने अर्जेंटीना की गुरुवार को विश्व कप क्वालीफाईंग मैच में बोलिविया पर 3-0 की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। मेस्सी ने मैच में हैट्रिक बनायी और अब उनके अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 79 पर पहुंच गयी है जो पेले से दो अधिक है।

मेस्सी ने अर्जेंटीना की तरफ से 153 मैच खेले हैं जबकि पेले ने ब्राजील के लिये 92 मैचों में 77 गोल दागे थे। पेले ने अपना आखिरी मैच जुलाई 1971 में खेला था। वह आंत में ट्यूमर का आपरेशन करवाने के बाद अभी अस्पताल में हैं।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम पर है। उन्होंने अब तक 180 मैचों में 111 गोल दागे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!