लाइव न्यूज़ :

मेस्सी अर्जेंटीना की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

By भाषा | Updated: June 29, 2021 10:58 IST

Open in App

कुइएबा, 29 जून (एपी) लियोनेल मेस्सी अर्जेंटीना की तरफ से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉलर बन गये।

मेस्सी ने बोलिविया के खिलाफ कोपा अमेरिका मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी टीम की 4-1 से जीत में दो गोल भी किये।

इस 34 वर्षीय फुटबॉलर का यह अर्जेंटीना की तरफ से 148वां मैच था। उन्होंने संन्यास ले चुके डिफेंडर जेवियर मासचेरानो के रिकार्ड को तोड़ा।

उनके दो गोल से अर्जेंटीना ने ग्रुप ए में अपना शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया। वह क्वार्टर फाइनल में शनिवार को इक्वाडोर से भिड़ेगा।

मेस्सी ने अर्जेंटीना की तरफ से अपना पहला मैच हंगरी के खिलाफ 2005 में खेला था। इस मैत्री मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी पर कोहनी से प्रहार करने के कारण उन्हें बीच से बाहर भेज दिया गया था।

बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाले मेस्सी के नाम पर अभी 75 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं और वह दक्षिण अमेरिकी रिकार्ड तोड़ने के करीब है। पेले ने ब्राजील की तरफ से 77 गोल किये थे और अभी वह दक्षिण अमेरिकी सूची में शीर्ष पर हैं।

यही नहीं मेस्सी कोपा अमेरिका में सर्वाधिक मैच खेलने के रिकार्ड की बराबरी भी कर सकते हैं। मेस्सी ने अब तक 31 मैच खेले हैं जबकि रिकार्ड चिली के सर्जियो लिविंगस्टोन (34 मैच) के नाम पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!