लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना की बड़ी जीत में चमके मेस्सी, एटलेटिको भी जीता

By भाषा | Updated: March 22, 2021 10:53 IST

Open in App

मैड्रिड, 22 मार्च (एपी) लुई सुआरेज के करियर के 500वें गोल और गोलकीपर जॉन ओबलॉक ने 86वें मिनट में पेनल्टी पर किये गये शानदार बचाव से एटलेटिको मैड्रिड ने अलावेस को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

एटलेटिको की यह पिछले सात लीग मैचों में तीसरे जीत है। इससे वह दूसरे स्थान पर पहुंचने वाले बार्सिलोना से चार अंक आगे हो गया है। बार्सिलोना ने एक अन्य मैच में पांचवें स्थान की टीम रीयाल सोसिडाड को 6-1 से करारी शिकस्त दी।

बार्सिलोना की तरफ से लियोनेल मेस्सी और अमेरिका के डिफेंडर सर्जिनो डेस्ट ने दो-दो गोल किये।

मेस्सी का यह बार्सिलोना की तरफ से 768वां मैच था और उन्होंने क्लब की तरफ से सर्वाधिक मैच का खेलने का नया रिकार्ड बनाया। मेस्सी ने झावी हर्नाडेज के रिकार्ड को तोड़ा।

बार्सिलोना की तरफ से एंटोनी ग्रीजमैन ने 37वें मिनट में पहला गोल किया जिसके बाद डेस्ट ने 43वें और 53वें मिनट में गोल दागे।

मेस्सी ने 56 और 89वें मिनट में गोल करके लीग में अपने कुल गोल की संख्या 23 पहुंचा दी है। इस बीच ओसमाने डेमेबेल ने 71वें मिनट में गोल किया था। सोसिडाड की तरफ से एकमात्र गोल आंदेर बारेनएक्सिटिया ने 77वें मिनट में किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!