लाइव न्यूज़ :

मेस्सी पीएसजी से करार को अंतिम रूप देने के लिए फ्रांस पहुंचे

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:46 IST

Open in App

पेरिस, 10 अगस्त (एपी) दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएससी) के साथ करार को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को यहां पहुंच गये।

खबरों के मुताबिक अर्जेंटीना के इस 34 साल के खिलाड़ी ने पीएसजी के साथ दो साल के करार के लिए हामी भरी है जिसे आगे बढ़ाने का भी विकल्प है।

इस करार की जानकारी रखने वाले सूत्र के मुताबिक मेस्सी को सालाना लगभग 35 मिलियन यूरो (लगभग तीन अरब रुपये) मिलेगा।

मेस्सी के पिता एवं एजेंट जॉर्ज ने भी पुष्टि की कि मेस्सी पीएसजी में जा रहे थे।

बार्सीलोना का अनुबंध समाप्त होने के बाद मेस्सी फुटबॉल इतिहास में किसी क्लब के लिए उपलब्ध होने वाले सबसे बड़े खिलाड़ी बन गये हैं। पीएसजी के कोच मौरिसियो पोचेटिनो बार्सीलोना से अलग होने के बाद मेस्सी के संपर्क में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!