लाइव न्यूज़ :

मेस्सी और नेमार को कोपा अमेरिका का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 11:04 IST

Open in App

रियो दि जिनेरियो, 11 जुलाई (एपी) अर्जेन्टीना के लियोनल मेस्सी और ब्राजील के नेमार को फाइनल में भिड़ंत से पहले कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल की संचालन संस्था कोनमेबोल ने बयान में कहा, ‘‘सिर्फ एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनना संभव नहीं था क्योंकि इस टूर्नामेंट में दो ऐसे खिलाड़ी हैं।’’

मेस्सी ने छह मैचों में चार गोल दागने के अलावा पांच गोल करने में मदद की।

नेमार ने पांच मैचों में दो गोल करने के अलावा तीन गोल करने में सहायता की।

कोनमेबोल के तकनीकी अध्ययन समूह ने कहा कि खिलाड़ियों का अपनी टीमों पर सकारात्मक असर रहा और कोपा अमेरिका में ‘वे जितने भी मैच खेले उसमें दक्षिण अमेरिकी डीएनए का प्रतिबिंब’ थे।

अध्ययन समूह में कोलंबिया के फ्रेंसिस्को मातुराना और कार्लोस रेसट्रेपो, उरूग्वे के डेनियल बनालेस और गेरार्डो पेलुसो, अर्जेन्टीना के सर्जियो बतिस्ता और नेरी पंपिडो और ब्राजील के ओस्वाल्डो डि ओलिविएरा शामिल थे।

अर्जेन्टीना की ओर से 2005 में पदार्पण के बाद से कप्तान मेस्सी का यह राष्ट्रीय टीम के साथ सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट है। साथ ही वह मैदान पर कप्तान के रूप में काफी सहज भी दिखे।

दूसरी तरफ नेमार ने अपने ड्रिबल, पास और शॉट से ब्राजील की टीम में अहम भूमिका निभाई। मिडफील्डर लुकास पेक्वेटा के साथ उनकी शानदार पासिंग ने ब्राजील को मजबूती दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!