मर्सीडीज ने फार्मूला वन की अंतिम रेस से जुड़ी अपील वापस ली

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:46 IST2021-12-16T16:46:22+5:302021-12-16T16:46:22+5:30

Mercedes withdraws appeal related to final race of Formula One | मर्सीडीज ने फार्मूला वन की अंतिम रेस से जुड़ी अपील वापस ली

मर्सीडीज ने फार्मूला वन की अंतिम रेस से जुड़ी अपील वापस ली

अबुधाबी, 16 दिसंबर (एपी) मर्सीडीज ने फार्मूला वन सीरीज की अंतिम रेस से जुड़ी अपनी अपील गुरुवार को वापस ले ली जिसमें लुईस हैमिल्टन को हार के कारण मैक्स वर्सटाप्पन से चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी।

मर्सीडीज ने रविवार को आयोजित रेस के बाद दो शिकायत दर्ज की थी लेकिन दोनों खारिज कर दी गयी। अंतरराष्ट्रीय अपील कोर्ट में इसके बाद मर्सीडीज से पुनर्विचार करने के लिये कहा गया था।

अबुधाबी ग्रां प्री में जब पांच लैप की रेस बची थी तब एक दुर्घटना घटी थी। मर्सीडीज इसके बाद ‘सेफ्टी कार’ का उपयोग करने का विरोध कर रहा था। जब दुर्घटना हुई तब हैमिल्टन अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी वर्सटाप्पन से 12 सेकेंड आगे चल रहे थे।

वर्सटाप्पन इसके बाद हैमिल्टन से आगे निकल गये और पहली बार विश्व चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे। इससे हैमिल्टन रिकार्ड आठवें खिताब से वंचित हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mercedes withdraws appeal related to final race of Formula One

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे