लाइव न्यूज़ :

मर्सीडीज ने बोटास की जगह रसेल को टीम से जोड़ा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:06 IST

Open in App

लंदन, सात सितंबर (एपी) मर्सीडीज ने 2022 से शुरू होने वाले फार्मूला वन सत्र के लिये लुईस हैमिल्टन के साथी के रूप में जार्ज रसेल को अपनी टीम से जोड़ा है। टीम ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

इस तरह से अब मर्सीडीज की टीम में दोनों चालक ब्रिटेन के होंगे। पिछले कई महीनों से इसके कयास लगाये जा रहे थे। रसेल मर्सीडीज में वल्टेरी बोटास की जगह लेंगे जिनके बारे में इस टीम ने सोमवार को संकेत दिये थे कि वे अगले साल अल्फा रोमियो से जुड़ सकते हैं।

तेईस साल के रसेल ने बयान में कहा कि वह बेहद रोमांचित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं चुनौती को लेकर किसी तरह से भ्रम में नहीं हूं। वल्टेरी ने उच्च मानदंड स्थापित किये हैं। उन्होंने सप्ताह दर सप्ताह लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने जीत दर्ज की, पोल पोजीशन हासिल की और टीम को चैंपियनशिप दिलाने में मदद की। ’’

रसेल को लंबी अवधि का अनुबंध सौंपा गया है लेकिन मर्सीडीज ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!