लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में मानसिक मजबूती सबसे अहम होती है: अंगद

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय स्कीट निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा का मानना है कि वह जब बेहद दबाव वाले तोक्यो खेलों की निशानेबाजी रेंज पर उतरेंगे जो सब कुछ मानसिक मजबूती पर निर्भर करेगा।

अंगद तोक्यो में मेराज अहमद खान के साथ स्कीट निशानेबाजी स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मीडिया विभाग द्वारा पोस्ट वीडियो में ओलंपिक की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर अंगद ने कहा, ‘‘ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि आप मानसिक रूप से कितने मजबूत हैं और आप दबाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं।’’

अधिकतर निशानेबाजों की तरह अंगद ने भी इतने बड़े टूर्नामेंट में जाने से पहले मनोवैज्ञानिक और मानसिक ट्रेनर की भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘काफी चीजें जुड़ी हुई हैं और मनोवैज्ञानिक का होना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि एकाग्र चित्त और धैर्यवान रहने के लिए आपको उनके मार्गदर्शन की जरूरत होती है।’’ अंगद ने 2019 में दोहा में एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया जहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। और अब वह अपने पहले ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम ओलंपिक के लिए तैयार हैं और हमारा लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। उम्मीद करते हैं कि हम अधिक से अधिक पदक जीतकर भारत को गौरवांवित करेंगे।’’ अंगद ने 2018 एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप के फाइनल में 60 में से 60 का परफेक्ट स्कोर बनाकर स्कीट फाइनल का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

अंगद और मेराज फिलहाल इटली में ट्रेनिंग कर रहे हैं जबकि तोक्यो जाने वाले 13 राइफल और पिस्टल निशानेबाज पड़ोसी देश क्रोएशिया में ट्रेनिंग और प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

कोविड- 19 महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किए गए तोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!