लाइव न्यूज़ :

पुरुष राष्ट्रीय हॉकी शिविर एक हफ्ते पहले 12 दिसंबर को खत्म होगा: साइ

By भाषा | Updated: November 25, 2020 19:36 IST

Open in App

बेंगलुरू, 25 नवंबर भारतीय हॉकी टीम का यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में चल रहा राष्ट्रीय शिविर मुख्य कोच ग्राहम रीड की सिफारिश पर एक हफ्ते पहले 12 दिसंबर को समाप्त होगा।

चार महीनों से चल रहा यह शिविर इससे पहले 18 दिसंबर को समाप्त होना था।

खिलाड़ी तीने हफ्ते के ब्रेक के बाद पांच जनवरी को दोबारा शिविर के लिए एकत्रित होंगे।

साइ ने बयान में कहा, ‘‘मुख्य कोच और वैज्ञानिक सलाहकार (रॉबिन आर्केल) पुरुष सीनियर टीम के खिलाड़ियों को विस्तृत स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कार्यक्रम देंगे जो उन्हें ब्रेक के दौरान पूरा करना होगा।’’

भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस साल अगस्त से साइ के बेंगलुरू केंद्र में ट्रेनिंग कर रही है। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बाद खेल को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की तैयारी है।

लेकिन अगस्त में शिविर में उस समय समस्या उत्पन्न हो गई जब एक महीने के ब्रेक के बाद यहां लौटने पर आधा दर्जन खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए।

पुरुष टीम के छह खिलाड़ी कप्तान मनप्रीत सिंह, स्ट्राइकर मनदीप सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार और जसकरण सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!