Chessable Masters Final: फाइनल में हारे भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद, चीन के डिंग लिरेन ने दी शिकस्त
By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2022 13:50 IST2022-05-27T11:12:34+5:302022-05-27T13:50:53+5:30
चेन्नई के 16 साल के प्रज्ञानंद ने वापसी करते हुए पहला सेट गंवाने के बाद दूसरा सेट जीत लिया लेकिन इसके बाद वह दो बाजी के ब्लिट्ज टाईब्रेकर में हार गए। पहला सेट 1.5-2.5 से गंवाने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 2.5-1.5 से जीता जिसके कारण नजीजे के लिए ब्लिट्ज टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा।

Chessable Masters Final: फाइनल में हारे भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद, चीन के डिंग लिरेन ने दी शिकस्त
नई दिल्ली:भारतीयशतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को मेल्टवाटर चैम्पियंस शतरंज टूर चेसेबल मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में डिंग लिरेन से हार गए। समाचार एजेंसी एएनई ने यह जानकारी दी। डिंग लिरेन ने फाइनल मैच के टाईब्रेक में 16 वर्षीय प्रज्ञानंद को हराकर चेसेबल मास्टर्स जीता। चीनी ने बुधवार को पहला सेट जीता था, लेकिन दूसरे 4 गेम के मिनी-मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी को वापस उछालते देखा।
चेन्नई के 16 साल के प्रज्ञानंद ने वापसी करते हुए पहला सेट गंवाने के बाद दूसरा सेट जीत लिया लेकिन इसके बाद वह दो बाजी के ब्लिट्ज टाईब्रेकर में हार गए। पहला सेट 1.5-2.5 से गंवाने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 2.5-1.5 से जीता जिसके कारण नजीजे के लिए ब्लिट्ज टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। लिरेन ने इसके बाद अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए दूसरी टाईब्रेकर बाजी में प्रज्ञानंद को हरा दिया। टाईब्रेकर की पहली बाजी ड्रॉ रही थी लेकिन चीन के खिलाड़ी ने अगली बाजी 49 चाल में जीतकर प्रज्ञानंद की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
इससे पहले मुकाबले को टाईब्रेक में खींचने के लिए प्रज्ञानंद को दूसरा सेट जीतना जरूरी था और उन्होंने महत्वपूर्ण जीत दूसरी बाजी में 79 चाल में दर्ज की। दूसरे सेट की अन्य बाजी बराबरी पर छूटी जिससे मुकाबले के नतीजे के लिए टाईब्रेक का सहारा लिया गया। प्रज्ञानंद सेमीफाइनल में नीदरलैंड के स्टार खिलाड़ी अनीष गिरी को हराकर मेल्टवाटर चैंपियन्स शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाहले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।
पिछले शनिवार को प्रज्ञानंद ने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन पर 2022 में नॉर्वेजियन से सबसे देर से गलती करने के बाद अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दोनों खिलाड़ी शुक्रवार को चेसेबल मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के 5वें दौर में मिले और कार्लसन पर जीत के बाद प्रज्ञानंद ने नॉकआउट चरण में आगे बढ़ने की अपनी संभावना को बरकरार रखा।